वाराणसी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कुंभ 2025 की तैयारियों का जिक्र करते हुए इसे भारतीय संस्कृति का महान पर्व बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे ने कुंभ के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिनका आज निरीक्षण किया जाएगा।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad8.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad7.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-08-at-2.41.55-PM-1-1024x576.jpeg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/HIGH-HOSPITAL-AD-1024x330-1.jpg)
रेलवे की कुंभ के लिए विशेष योजनाएं
रेल मंत्री ने बताया कि कुंभ के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनमें नए पुल, वोटिंग और होल्डिंग एरिया, डबलिंग प्रोजेक्ट, स्टेशन पुनर्विकास और यार्ड सुधार कार्य शामिल हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस महापर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सक्रिय हैं। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदान किया है ताकि श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad3.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/Re-life-Care-Hospital-AD-1-1024x399.jpg)
रिंग रेल और विशेष ट्रेन सेवाएं
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad6.jpg)
इस बार रेलवे ने अयोध्या और प्रयागराज के बीच चार रिंग रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। इसके अलावा, कुंभ मेले के 45 दिनों में लगभग 13,000 ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। बड़े होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं, जहां यात्री आराम कर सकें और अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकें।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad4.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad2.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/Dr-Minhaz-AD-1024x339.jpg)
प्रयागराज तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
बनारस स्टेशन के बाद रेल मंत्री विंडो ट्रेलिंग के जरिए वाराणसी से प्रयागराज तक यात्रा पर निकले। इस दौरान उन्होंने झूसी पुल समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad5.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad1.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/FORD-HOSPITAL-1-1024x672.jpg)
रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
रेल मंत्री के दौरे से पहले शनिवार देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार वाराणसी पहुंचे। उन्होंने वाराणसी जंक्शन पर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए, जिन पर तुरंत अमल किया गया। रातभर स्टेशन पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य जारी रहा।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad91.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/SARTHAK-1024x474.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/JANTA-HOSPITAL-AD-1024x623.jpg)
![](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/BAL-VIDYALAY-AD-745x1024.jpg)