नई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कुल 57.70% मतदान दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 63.83% वोटिंग हुई, जबकि मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर 66.68% मतदान के साथ सबसे ज्यादा वोट पड़े।


विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत:
नजफगढ़ – 61.48%
रिठाला – 55.57%
मुंडका – 57.53%
किराड़ी – 60.19%
सुल्तानपुर माजरा – 57.35%
मंगोलपुरी (SC) – 61.48%
शालीमार बाग – 55.24%
त्रिनगर – 59.68%


दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अब तक केवल दो विधानसभा क्षेत्रों में 60% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इनमें नजफगढ़ पहले और पालम दूसरे स्थान पर रहा। पालम में 60.05% मतदान दर्ज किया गया।



8 फरवरी को होगी मतगणना
अब सभी की निगाहें 8 फरवरी पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि दिल्ली की जनता ने किस पार्टी को सत्ता की कमान सौंपी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

