नगर निगम वाराणसी ने एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन सहित 24 लोगों को बनाया ब्रांड एंबेसडर

नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूक शहरी के तौर पर विभिन्न क्षेत्रों से कुल 24 लोगों को ब्रांड एम्बेसडर नामित किया है.

नगर निगम वाराणसी ने एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन सहित 24 लोगों को बनाया ब्रांड एंबेसडर

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जागरूक शहरी के तौर पर विभिन्न क्षेत्रों से कुल 24 लोगों को ब्रांड एम्बेसडर नामित किया है. इसमें काशी की शान अंतराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा और एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ एस के सिंह का नाम प्रमुख है. इस क्रम में स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर निगम के तत्वाधान में 155 घंटे लगातार चलने वाले सफाई अभियान के लिए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभित प्लॉगथन में एपेक्स हॉस्पिटल एवं उसके द्वारा संचालित पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी शिक्षण संस्थानों ने अन्य सहयोगी सामाजिक, औद्योगिक, शैक्षिक संगठनों एवं समाज सेवियों संग सम्मलित हो कर स्वच्छ काशी के निर्माण हेतु आम जनमानस को प्रेरित किया.

नगर-निगम वाराणसी ने इन्हे बनाया है ब्रांड एंबेसडर 

1. अनिल कुमार सिंह, सृजन सामाजिक विकास न्याय परिषद।

2. राजेश शुक्ला, संयोजक नमामि गंगे परियोजना।

3 सुनीता सोनी, अध्यक्ष वाराणसी महिला व्यापार मण्डल।

4. डा० एस०के० सिंह, निर्देशक एपेक्स हास्पिटल।

5. नीलू मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं पूर्व ब्रांड एम्बेसडर, नगर निगम वाराणसी। 
6. दीपक आस्थाना, ब्राण्ड एम्बेसडर वीडीए, पूर्व ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम वाराणसी।
7. डा० मिनाक्षी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता।
8. विनोद कुमार "बागी" अध्यक्ष रामलीला सेवा समिति, पत्रकार एवं समाजसेवी।
9. रवि सिंह, समाज सेवक ।
10. गोपाल शाही, बॉक्सिग कोच।
11. रामचन्द्र प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता।
12. यशवन्त यादव जी (डा० यशवंत सिंह), सामाजिक कार्यकर्ता।
13. संतोष कुमार पाठक, व्यापारिक एवं सदस्य नागरिक सुरक्षा, भेलूपुर।
14. उमा शंकर पाण्डेय, जनकल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं स्वपोषित संस्था के प्रवक्ता।
15. श्री शाकिब भारत, हम भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
16. राधेमोहन त्रिपाठी, वकील और बार अध्यक्ष। 17. श्रीमती साधना बेदांन्ती, समाजसेवी
18. केशरी, समाजसेवी। 
19. प्रियंका, समाजसेवी शिक्षिका।
20. राजेश सिंह, समाजसेवी।
21. राजेश कुशवाहा, ग्रीनपीस नेचर फाउण्डेशन के संस्थापक। 
22. सुभाषचन्द्र यादव, शिक्षक समाज सेवक।
23. सलमान, सामाजिक कार्यकर्ता। 
24. निहारिका पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता ।