पिछले 3-4 दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। विभिन्न जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड दोबारा लौट सकती है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad8.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/Navnita.ad777.jpg.png)
कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लखीमपुर खीरी, बहराइच, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलिया और मऊ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad3.jpg)
आज का मौसम
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad6.jpg)
प्रदेश में हाल के दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ठंडी हवाओं के कारण गलन का एहसास हो रहा है, और कई जगहों पर “कोल्ड डे” जैसी स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा और गाजियाबाद जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
25 जनवरी की सुबह राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और झांसी समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/bhadainimirror.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad4.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad2.jpg)
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
- 26 और 27 जनवरी: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी हिस्सों में हल्की धुंध और पूर्वी हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।
- 28 से 30 जनवरी: दोनों क्षेत्रों में रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है।
फतेहपुर रहा सबसे ठंडा
लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को यूपी का सबसे कम तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रयागराज में दिन का सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad5.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad1.jpg)