वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही कुलपति ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad8.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/Navnita.ad777.jpg.png)
फेक फेसबुक आईडी बनाकर हो रही थी धोखाधड़ी
कुलपति ने शिकायत में बताया कि उनके नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और इस अकाउंट के जरिए अपमानजनक व भ्रामक पोस्ट साझा किए जा रहे थे। यह छवि खराब करने और विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश थी।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad3.jpg)
साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad6.jpg)
कुलपति ने यह भी आशंका जताई कि इस फर्जी अकाउंट का उपयोग धोखाधड़ी या अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। यह कृत्य न केवल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि साइबर अपराध की श्रेणी में भी आता है। इसी कारण उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/bhadainimirror.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad4.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad2.jpg)
इस मामले में चेतगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि कुलपति के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पोस्ट किए जाने की घटना की पुष्टि हुई है। उनकी शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad5.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad1.jpg)
जांच जारी, जल्द होगी कार्रवाई
पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अकाउंट किसने बनाया और इसका उद्देश्य क्या था। जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad91.jpg)