Movie prime
PMC_Hospital

चोलापुर: बच्चों की जमीन पर कब्जा, बेनीपुर कला में ग्रामीणों ने ABSA को ज्ञापन सौंपकर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम 

 प्रधानाध्यापक की भूमिका के जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर कला में प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीण खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) चोलापुर कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ABSA चोलापुर नागेन्द्र सरोज कार्यालय में मौजूद नहीं थे, इसलिए ज्ञापन कार्यालय सहायक प्रमोद यादव को सौंपा गया।

Ad

ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह जमीन विद्यालय के नाम दर्ज है और बच्चों की शिक्षा के लिए सुरक्षित है। इस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए, जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया जाए और 48 घंटे के अंदर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

मूल खबर: प्रधान पर स्कूल की बाउंड्री तोड़कर निजी रास्ता बनाने का आरोप, मौके पर पहुंची डायल 112

ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी वाराणसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस आयुक्त वाराणसी एवं खंड विकास अधिकारी चोलापुर को भी भेजी गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त ग्रामीण शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में मार्कण्डेय यादव, मनोज चौहान, विजय सिंह, धर्मेंद्र चौहान, प्रदीप वर्मा, जगदीश चौहान, पहलाद चौहान, रामअवध यादव, रविकेश, मुकेश चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।