प्रधान पर स्कूल की बाउंड्री तोड़कर निजी रास्ता बनाने का आरोप, मौके पर पहुंची डायल 112
चोलापुर के बेनीपुर कला गांव का मामला, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Nov 15, 2026, 22:43 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री तोड़कर एक व्यक्ति के लिए 4 से 5 फीट का रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा स्कूल की बाउंड्री तोड़वाई गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की बाउंड्री बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, लेकिन उसे तोड़कर निजी रास्ता निकाला जा रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।


मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल की जमीन पर किसी एक व्यक्ति के लिए रास्ता नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर बाउंड्री को पुनः बनवाने की मांग की है।
