Home होम यूपी में मौसम लेगा करवट : IMD का अलर्ट, तेज हवाओं के बीच कई जिलों में बारिश के आसार! गिरेगा पारा

यूपी में मौसम लेगा करवट : IMD का अलर्ट, तेज हवाओं के बीच कई जिलों में बारिश के आसार! गिरेगा पारा

by Ankita Yadav
0 comments

लखनऊ। फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Ad Image
Ad Image

तेज हवाओं के बीच बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Ad Image
  • 15 फरवरी: मौसम सामान्य रहने की संभावना।
  • 16 से 18 फरवरी: मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  • 19 फरवरी: कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

Ad Image

अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसके बाद फिर से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

सबसे ठंडा शहर बना अयोध्या

बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान रामनगरी अयोध्या में दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

Ad Image
Ad Image
  • अयोध्या: न्यूनतम 9.0°C
  • कानपुर: न्यूनतम 12.6°C, अधिकतम 28.2°C
  • लखनऊ: न्यूनतम 12.9°C, अधिकतम 29.0°C
  • आगरा: न्यूनतम 14.0°C, अधिकतम 27.9°C
  • मेरठ: न्यूनतम 11.2°C, अधिकतम 26.3°C
  • वाराणसी: न्यूनतम 14.4°C, अधिकतम 32.0°C

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment