उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से तेज़ हवा चलने के कारण मौसम में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्यभर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, 15 फरवरी से सुबह और रात के समय कहीं-कहीं कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।


तेज़़ हवाओं का दौर जारी रहेगा
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 13 फरवरी यानी गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। 14 फरवरी को भी प्रदेश में साफ मौसम रहेगा, हालांकि हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास बनी रहेगी।

15 फरवरी से कोहरे की वापसी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 से 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 16 और 17 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसी बीच, तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है।



अयोध्या सबसे ठंडा रहा
अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान अयोध्या रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, झांसी में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी, आगरा और लखनऊ में भी अधिकतम तापमान इसी के आसपास दर्ज किया गया।


अन्य स्थानों पर दर्ज न्यूनतम तापमान:
फुरसतगंज – 10.5℃
बुलंदशहर – 10.6℃
मुजफ्फरनगर – 10.8℃
फतेहगढ़ – 10.8℃
बहराइच – 10.8℃
जबकि अधिकतम तापमान:

फतेहपुर – 24.2℃
मुजफ्फरनगर – 24.5℃
फतेहगढ़ – 24.8℃
बुलंदशहर – 26.2℃
नजीबाबाद – 25.8℃
तेज़ हवाओं से ठंडक बनी रहेगी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।