Home वाराणसी Varanasi : केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के युवराज…

Varanasi : केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के युवराज…

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) सोमवार को वाराणसी पहुंचे। संविधान दिवस के अवसर पर वाराणसी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान का सम्मान करने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को दिया। मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जिसने संविधान का सम्मान किया है, जबकि संविधान का अपमान कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा किया गया।

Ad Image
Ad Image

मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान को इस आशा के साथ तैयार किया था कि भारत तब तक विकास की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता जब तक देश में गरीबी का अस्तित्व रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं और एक सुखमय जीवन जी रहे हैं। मौर्य ने कहा, “यह बाबा साहब की इच्छाओं का सम्मान करते हुए किया गया कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।”

Ad Image
Ad Image

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी कांग्रेस और उसके सहयोगी देश और राज्यों की सत्ता को अपना “जन्मसिद्ध अधिकार” समझते हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस 60 साल से अधिक समय तक शासन करने के बावजूद बाबा साहब की अपेक्षाओं को पूरा करने में असफल रही है। यह उनकी विफलता है, और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस लगातार कुत्सित प्रयास करती रहती है।”

Ad Image
Ad Image
Ad Image

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जम्मू कश्मीर के धारा 370 और 35 A को कैंसर बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खत्म किया।

Ad Image
Ad Image

उन्होंने हमला बोलते हुए आगे कहा, कांग्रेस ने बाबा साहब का निरंतर अपमान किया। कांग्रेस के युवराज और कांग्रेस पार्टी दलितों के सबसे बड़े दुश्मन है। आरक्षण को निकालने का काम सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक बनाने का ढोंग किया गया, उनकी चिता की आंग ठंडी भी नहीं हुई थी लेकिन इस मुद्दे को उठाया गया। सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्यों नहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का नाम उन पर रखा गया।

Ad Image

उन्होंने यह भी कहा कि देश में आज लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हुई हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मौर्य ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निष्पक्षता से विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों का संचालन किया है, जो दर्शाता है कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें अब और भी मजबूत हो गई हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश के संविधान और लोकतंत्र को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की और यह सुनिश्चित किया कि पार्टी अपने कर्तव्यों के प्रति सच्ची निष्ठा से काम करती रहेगी।

Social Share

You may also like

Leave a Comment