29
लखनऊ। फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।


तेज हवाओं के बीच बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

- 15 फरवरी: मौसम सामान्य रहने की संभावना।
- 16 से 18 फरवरी: मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
- 19 फरवरी: कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसके बाद फिर से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।



सबसे ठंडा शहर बना अयोध्या
बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान रामनगरी अयोध्या में दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:


- अयोध्या: न्यूनतम 9.0°C
- कानपुर: न्यूनतम 12.6°C, अधिकतम 28.2°C
- लखनऊ: न्यूनतम 12.9°C, अधिकतम 29.0°C
- आगरा: न्यूनतम 14.0°C, अधिकतम 27.9°C
- मेरठ: न्यूनतम 11.2°C, अधिकतम 26.3°C
- वाराणसी: न्यूनतम 14.4°C, अधिकतम 32.0°C
