Movie prime
Ad

Year Ender 2024 : राम मंदिर के लोकार्पण के बाद इस साल रिकॅार्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे रामलला के दरबार, वैश्विक मानचित्र पर चमकी रामनगरी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Year Ender 2024 : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, जिसे लेकर देशभर में भारी चर्चा रही। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की विशाल और मनमोहक प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी आयोजित की गई थी, जिसमें साधु-संतों, विद्वानों, मंत्रियों, राजनेताओं, बॉलीवुड सितारों और व्यापारिक क्षेत्र समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Ad
Ad

अब साल 2024 का समय पूरा होने वाला है, तो आइए जानते है कि पिछले एक साल में कितने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर के दर्शन किए।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

2023 के दौरान, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या औसतन 19 लाख रही थी, जो राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से आने वाले पर्यटकों की संख्या से काफी कम थी। उद्घाटन के बाद 12 दिनों में ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या उस आंकड़े को पार कर गई। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लेकर 5 फरवरी 2024 तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या लगभग 27.80 लाख रही।

Ad
Ad

दुनिया के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में राम मंदिर का स्थान

वर्तमान आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि राम मंदिर ने अब दुनिया के सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किए जाने वाले तीर्थ स्थलों में अपनी जगह पक्की कर ली है। अयोध्या आने वाली श्रद्धालुओं की संख्या ने मक्का और वेटिकन को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में अयोध्या और राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 करोड़ से ज्यादा रही।

Ad

अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में अयोध्या की बढ़ती लोकप्रियता

यह आंकड़ा इस बात से भी स्पष्ट हो जाता है कि 2024 की पहली छमाही में उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या करीब 33 करोड़ रही, जबकि उसी समय में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या तीन गुना ज्यादा थी।

हवाई यात्रा पर प्रभाव

राम मंदिर के उद्घाटन का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। दिसंबर 2023 तक अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से करीब 8 लाख 10 हजार यात्री अयोध्या पहुंचे हैं। हालांकि, 2024 में कितने यात्री अयोध्या एयरपोर्ट से यात्रा पर गए, इसका आंकड़ा मार्च 2025 में जारी किया जाएगा।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB