Movie prime
Ad

बाबा के आनंद वन से जीव अपना परलोक संवार सकता है: दाऊ सरकार

Ad

 
बाबा के आनंद वन से जीव अपना परलोक संवार सकता है: दाऊ सरकार
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी। मां शारदा मैहर धाम के प्रधान पुजारी पवन पांडेय (दाऊ सरकार) मंगलवार को काशी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि बनारस बना हुआ रस है, जहां चारों तरफ भक्ति बरस रही। उसे बस पीना है। काशी कोई धरती का हिस्सा नहीं बल्कि बाबा विश्वनाथ का आनंद वन है। यहां रहकर जीव ईह लोक से अपना ऊह लोक संवार सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ तो इतने भोले है कि एक लोटा जल आपके सभी समस्याओं का हल है। दिनभर भक्तों के आवास पर भ्रमण के बाद शाम महमूरगंज के महाराजा कॉलोनी विजय अग्रहरि के आवास पहुंचे। जहां भक्तों ने शारदा माई के जयकारों से स्वागत किया।

Ad

बटुकों ने वेद के मंत्रो का उच्चारण किया। इस दौरान महाराज जी से मिलकर आशीर्वाद लेने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। प्रधान पुजारी माई शारदा ने कहा कि युवाओं का रुझान भक्ति की ओर बढ़ना एक शुभ संकेत है। उन्होंने भजन "भरोसा मां के नाम का, भरोसा कीजिए। भरोसा करके देखिए, भरोसा मिल जाएगा' के माध्यम से मां के शरणागत होने को कहा। उन्होंने कहा कि 'शारद पूजा सरल सुबोधा' माई शारदा का पूजा एकदम सरल है। तन को कामों में लगाते हुए केवल ध्यान करें। अपने कष्टों को मां से सांझा करें, वह सभी कष्टों को दूर करने वाली है. कलयुग में अमरता को प्रदान करने वाली है। इस दौरान प्रख्यात लोकगायक अमलेश शुक्ला, विपुल चौबे और आराधना सिंह ने देवी भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।

Ad
Ad
Ad

Ad