Movie prime
Ad

रोहनिया में अंतिम संस्कार के लिए गये युवक और किशोर गंगा में डूबे, मचा कोहराम

शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के रहनेवाले हैं अजीत पटेल और हर्ष पटेल

Ad

 
rohaniya
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोताखोरों ने हर्ष को बाहर निकाला, ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने किया मृत घोषित, अजीत की तलाश

सम्बंधी के अंतिम संस्कार के गये थे घाट, नहाते समय हुई घटना

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए गये युवक और किशोर गंगा में डूब गये। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर रोहनिया थाने की पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई। कुछ देर के बाद एनडीआरएफ टीम भी पहुंच गई। दोनों के डूबने की सूचना पर उनके परिजन घाट पर पहुंच गये हैं। बाद में दोनों का शव भी बरामद कर लिया गया। 

Ad
Ad

rohaniya

बताया जाता है कि डूबने वालों में शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी अजीत पटेल(19) और हर्ष पटेल(15) हैं। गोताखोरों ने हर्ष पटेल का निकाला और उसे बीएचयू ट्रमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनडीआरएफ और गोताखोर अजीत पटेल की तलाश कर रही है। दोनों अपने सम्बंधी के अंतिम संस्कार के लिए बेटावर घाट पहुंचे थे। अंतिम क्रिया के बाद नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। जबतक लोगों का ध्यान उनकी ओर गया और वह बचाने की कोशिश करते, तब तक वह गंगा में समा चुके थे। बाद में पता चला कि अजीत का शव भी बरामद कर लिया गया। 

Ad

जानकारी के अनुसार हर्ष पटेल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह विकास इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 11 का छात्र था। जबकि अजीत पटेल परमानंदपुर के तेजू पटेल का बेटा था। उसने इंटर पास कर लिया था। तेजू पटेल के तीन बेटों में अजीत मझला था। जबकि इसके एक भाई की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। अब परिवार में एक ही भाई अजय पटेल बचा है। अजीत और हर्ष बुआ के परिवार में हुए निधन की सूचना पर पहुंचे थे। 

 

Ad
Ad