Movie prime
Ad

मांगलिक कार्यक्रम से लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम 

शिवपुर के सुध्दीपुर की घटना, मृतक जौनपुर में करता था काम 

Ad

 
News
WhatsApp Group Join Now

Ad

रिपोर्ट - वीरेंद्र पटेल

वाराणसीभदैनी मिरर। सुध्दीपुर (शिवपुर) में 28 वर्षीय युवक ने सोमवार की शाम कमरे में छत के कुंडी के सहारे कपड़े का फंदा बनाकर झूल गया। परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह युवक को जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। तोड़कर देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था।
जानकारी के अनुसार सुध्दीपुर निवासी कुम्भार का काम करने वाले मंगरू प्रजापति के 28 वर्षीय पुत्र संजीत प्रजापति जौनपुर के सतहरीया क्षेत्र के अंतर्गत पोलेट्री फार्म मे काम करता था। रविवार को वह काम से छुट्टी लेकर घर आया और मौसी के घर मिर्जामुराद शादी में शामिल होने चला गया। सोमवार को शादी से लौटा और परिजनों से बातचीत के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शाम करीब छह बजे परिजन जगाने पहुंचे तो कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से जवाब न आने पर परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ दिया।
Ad
Ad
अंदर का नजारा देखकर परिजन सन्न रह गए। संजीत छत के कुंडी से कपड़े के सहारे झुला हुआ था, और पैर के निचे प्लास्टिक का ब्रेंच के सहारे पैर था। यह देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संजीत चार बहन और दो भाइयों में तीसरे नम्बर का था। पिता ने बताया कि संजीत को पोलेट्री फार्म से वापस आने के लिए फोन आया था, उसने शाम को जाने की बात कही थी। वहीं, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Ad
life line hospital
Ad