Movie prime
PMC_Hospital

मीरघाट पर योगा टीचर और कुशल तैराक की गंगा में डूबने से मौत, पत्नी और बच्चों संग दिल्ली से आए थे वाराणसी घूमने

Ad

 
Dubane
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी योगा प्रशिक्षक और कुशल तैराक नितिन सिंह (47) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को मीरघाट पर उस समय हुई जब नितिन सिंह अपनी पत्नी कंचन सिंह और दो मासूम बच्चों के साथ वाराणसी घूमने आए थे।

Ad

मीरघाट पर पहुंचने के बाद नितिन ने अपनी पत्नी और बच्चों को घाट पर बैठा दिया और खुद गंगा स्नान के लिए उतर गए। स्नान करते समय वे बार-बार गंगा में डुबकी लगाकर तरह-तरह के करतब दिखा रहे थे। शुरुआत में सब सामान्य लग रहा था, लेकिन एक बार डुबकी लगाने के बाद जब वे कुछ देर तक पानी से बाहर नहीं आए, तो पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने शोर मचाया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी की अगुवाई में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर में नितिन सिंह को बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

life line hospital new

यह हादसा परिवार के सामने हुआ, जिससे नितिन की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक खुशहाल यात्रा अचानक शोक में बदल गई, जिसने घाट पर मौजूद हर किसी को स्तब्ध कर दिया।