Movie prime
PMC_Hospital

World Yoga Day 2025 : असी घाट पर चीकू कैब ने आयोजित किया योग प्रतियोगिता, जौनपुर, आगरा समेत कई जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को असी घाट पर चीकू कैब के तत्वावधान में एक भव्य योग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम था – "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग", जो भारत के वैश्विक कल्याण के दृष्टिकोण को उजागर करता है।

Ad
Ad

कार्यक्रम की अगुवाई चीकू कैब की मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा सिंह और कंपनी की डायरेक्टर अनुपम मैम ने की। उन्होंने न केवल आयोजन में भाग लिया, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों से योग के महत्व को भी विस्तार से समझाया।

..

सांझ 5 बजे से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में असी घाट की पावन धरती पर कामन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास किया गया। आयोजन में चीकू कैब के कर्मठ कर्मचारी. एसके मिश्रा, नितेश त्रिपाठी, एसन, शिवम सिंह और आदर्श सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी की और लोगों को प्रेरित किया।

Ad

‘योग संगम’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, बनारस, जौनपुर समेत विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस सामूहिक प्रयास ने योग को केवल एक शारीरिक अभ्यास न मानकर, उसे जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा बताया।

Ad

life line hospital new

मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "नियमित योग अभ्यास न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है।" वहीं, डायरेक्टर अनुपम मैम ने इसे “भारत की स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण” बताया और कहा कि योग दिवस का यह दशकीय संस्करण आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।