Movie prime
PMC_Hospital

सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, शादी से लौटते समय बाइक ने मारी थी टक्कर

Ad

 
Road accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पंद्रह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ था, जब दो बाइकों की टक्कर में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्यारी देवी, पत्नी सियाराम सरोज निवासी पूरे (मिर्जामुराद), अपने पति के साथ भदोही जिले के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बिहड़ा गांव के पास प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्यारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

Ad
Ad

इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। प्यारी देवी के पति सियाराम मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और दंपति के चार पुत्र हैं। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है और घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad

life line hospital