Movie prime
Ad

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर महिला से आठ लाख की ठगी

टकटकपुर की महिला को मलदहिया के युवक ने लगाया चूना

Ad

 
thagi
WhatsApp Group Join Now

Ad

महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया युवक और परिजनों के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी, भदैनी मिरर। कैंट थाना क्षेत्र की एक महिला से निवेश के नाम पर लगभग आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश मे आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपित युवक आप्रार्थना-पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
Ad
Ad

जानकारी के अनुसार आस्था सिंह गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के टारीपुर गांव की मूल निवासिनी हैं। यहां टकटकपुर अनौला में रहती है। इस दौरान चेतगंज थाना क्षेत्र के रघुवीर नगर (मलदहिया) निवासी और कालेज में पढ़ने वाला आदित्य यादव से उसकी जान-पहचान हुई। आदित्य ने बताया कि वह शेयर मार्केट का जानकारी और उसे विभिन्न योजनाओं की जानकारी है। इसके जरिए वह अच्छा खासा धन कमा सकती हैं। इसके बाद आस्था सिंह मुनाफे के चक्कर में उसके जाल में फंस गई।

Ad

आस्था ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आदित्य ने अलग-अलग तारीखों पर 13 लाख रूपये ऑनलाइन लिये। जब उसने देखा कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी कोई मुनाफा नही हुआ तो वह अपने रूपयों की मांग करने लगी। फिर उसने आदित्य और उसके परिवारवालों से अपने रूपयों की मांग की। किसी तरह धीरे-धीरे कुछ पैसे लौटाये गये। लेकिन आठ लाख की रकम नही दी गई। मांगने पर तरह-तरह के झूठे वायदे और भुगतान में दिक्कतों का हवाला दिया जाता रहा। लगातार झांसे से तंग आकर आस्था सिंह ने कैंट पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

Ad
Ad