Movie prime
Ad

संदिग्ध परिस्थित में महिला की मौत, दस दिन से चल रहा था अस्पताल में इलाज, माइके वालों ने लगाया जहर देने का आरोप

मौत की सूचना पर पहुंचे माइके पक्ष के लोगों ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया है

Ad

 
विषाक्त पदार्थ खाने से मौत
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव में शुक्रवार की शाम महिला का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, भाई के पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया। वाराणसी के अस्पताल में दिन से महिला का इलाज चल रहा था। 
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र मेहंदीगंज गांव निवासी कमला शंकर की पत्नी कविता देवी उम्र 32 वर्ष लगभग 10 दिन पूर्व अचानक से तबियत बिगड़ जाने पर अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां शुक्रवार की शाम महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई।
मौत की सूचना पर पहुंचे माइके पक्ष के लोगों ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया है। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Ad
Ad
मृतक महिला की शादी मेहंदीगंज निवासी कमला शंकर के साथ लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी यह निशांतन बताई गई। महिला के पति मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करते है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
वही इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने महिला का शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है, माइके पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ad
Ad