Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, भाई घायल, ट्रेन हादसे की बताई गई कहानी

परिजनों ने दो घंटे तक बोरे में छिपाकर रखा था शव, मशक्कत के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास बुधवार शाम 8 बजे के करीब एक दर्दनाक रेल हादसे में मवेशी चराकर घर लौट रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती को बचाने के लिए दौड़ा उसका भाई भी हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर जुट गए।

Ad
Ad


जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह मवेशी चराकर अपने घर लौट रही थी। उसका घर रेलवे लाइन के ठीक सामने स्थित है। इसी दौरान अन्नू पाल (18) किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पर आ गई और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक मांस के चिथड़े बिखरे पड़े थे।
युवती को बचाने के प्रयास में उसका भाई टिंकू भी ट्रैक की ओर दौड़ा, लेकिन वह भी हादसे में घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए तत्काल किसी अस्पताल ले गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को भी वहां से हटा लिया गया था।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। वहीं परिजन फिलहाल घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Ad

वहीं, घटना के बाद पहले परिजनों ने शव को घर में छिपा दिया था, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बताया जा रहा कि युवती कक्षा 10 की छात्रा थी, वही घायल उसका भाई कक्षा 12वीं में पढ़ता है।