चलती ट्रेन के आगे महिला ने कूदकर दे दी जान
शिवपुर रेलवे स्टेशन में घटना से अफरातफरी
Jan 27, 2026, 22:01 IST
WhatsApp
Group
Join Now
जीआरपी और पुलिस पहुंची, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास
वाराणसी, भदैनी मिरर। शिवपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


