Movie prime
Ad

पत्नी से कोर्ट में चल रहा मुकदमा, पति ने निजी तस्वीरें कर दी सोशल मीडिया पर वायरल

महिला की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज 

Ad

 
FIR
WhatsApp Group Join Now

Ad

पत्नी ने कहा-पति ने रास्ते में दी थी धमकी, फिर कर दिया तस्वीर वायरल

वाराणसी, भदैनी मिरर। भेलूपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ति के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है और दोनों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच यह नई घटना हो गई। पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है। 

Ad
Ad

भेलूपुर के खोजवां क्षेत्र की रहनेवाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए उसका पति लगातार उस पर दबाव बना रहा था। 22 जनवरी को उसकी रास्ते में मुलाकात हुई। इस दौरान पति ने मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। कहाकि यदि उसने ऐसा नही किया तो उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर देंगे। उस समय महिला ने पति की धमकी को हल्के में ले लिया। इसके बाद पति ने उसकी निजी तस्वीरें उसे भेजीं और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Ad

तस्वीरें वायरल होने से वह मानसिक रूप से परेशान है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति उत्कर्ष पांडेय के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 351(2) और आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में है।

Ad
Ad