आधा दर्जन से ज्यादा मनबढ़ो ने भाजपा कार्यकर्ता और उनके बटे को घर में घुस कर पीटा
पीड़ित का आरोप है कि चार दिनों से मिर्जामुराद थाने के लगा रहा है, चक्कर पुलिस दर्ज नहीं कर रही है मुकदमा
Updated: Mar 8, 2026, 19:41 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव के स्थानीय बाजार में बीते होली की रात पटाखा की आतिशबाजी में भाजपा कार्यकर्ता के घर में गई चिंगारी से नुकसान हो गया। आरोप है को जब विरोध किया तो मनबढ़ो ने घर में घुस कर ईट और लात घुसो से पीटा, जिससे पिता पुत्र को काफी चोटे आई।
जानकारी के अनुसार ( मिर्जामुराद ) थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी श्याम किशोर पुत्र बच्चन बिंद बीते होली के रात स्थानीय बाजार में अपनी दुकान पर बैठा था, आरोप है कि विपक्षीगढ़ गली में दुकान के सामने पटाखा जलाकर आतिशबाजी कर रहे थे, जिसका चिंगारी पीड़ित के छत पर रखे सामान पर गई जिससे सामान जल गए जब पीड़ित इसका विरोध किया तो, मनबढ़ो ने ललकारते हुए सभी लोग घर में घुसकर ईट पत्थर और लात घुसो से मारने पीटने लगे, इस बीच जब बीच बचाव करने पिता पहुंचे तो उनके भी मनबढ़ो ने पीटा और जेब में रखें दवा के लिए ₹400 रुपए भी लूट लिए। जिससे उन लोगों को काफी चोट आई।


इधर पीड़ित अपने पिता को लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंच आठ लोगों के खिलाफ नामजत तहरीर दिया। और कार्रवाई की मांग की। रविवार को पीड़ित का आरोप है कि 4 दिनों से मिर्जामुराद पुलिस थाने का चक्कर लगवा रही है लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं की है। इस दौरान थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

