Movie prime
Ad

वाराणसी में ठंड से मिली हल्की राहत, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6° नीचे दर्ज

मौसम वैज्ञानिक बोले—दिसंबर के पहले सप्ताह के अंत तक बढ़ेगी सर्दी; अगले कुछ दिनों तक हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना

Ad

 
Weather Varanasi
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी में पिछले कुछ दिनों से पड़ी ठंड में रविवार को हल्की राहत दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों ने सुबह के समय ठंड में कमी महसूस की।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध बनी रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 6 किमी प्रति घंटे रही, जिसके कारण मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। दिसंबर के पहले सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति और उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने पर काशी में ठंड तेजी से बढ़ सकती है।
Ad
Ad
फिलहाल, मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह और शाम सर्दी का प्रभाव साफ महसूस हो रहा है जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट बनी हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम एहतियात बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचने की जरूरत है।
Ad