Movie prime
Ad

मां गौरी हॉस्पिटल के संचालक पर दूसरे का फोटो लगाकर एनओसी लेने का आरोप, विवेकानंद सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर डेस्क। वाराणसी में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अस्पताल संचालन का मामला सामने आया है। गाजीपुर निवासी विवेकानंद सिंह ने सोमवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध) को एक प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि मां गौरी हॉस्पिटल (एस. 9/68 जे.ए.आर., हुकुलगंज रोड, पाण्डेयपुर) के संचालक आलोक रंजन दुबे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स में उनका फोटो लगाकर बायोवेस्ट और पॉल्यूशन बोर्ड की एनओसी तथा वर्ष 2023-24 व 2024-25 का एनओसी प्राप्त कर लिया है।

Ad
Ad

शिकायतकर्ता विवेकानंद सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। जब उन्होंने खुद जाकर आरोपी से बात की और फर्जीवाड़ा रोकने को कहा तो कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उल्टा संचालक का मनोबल और बढ़ गया।

सीएमओ से फोन पर की

Ad

शिकायत विवेकानंद ने मीडिया से बताया कि अपनी शिकायत को लेकर सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी से फोन से वार्ता की है। उनके भी संज्ञान में मामला डाल दिया है। कहा कि एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए है। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि मैने डिप्टी सीएम और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का समय मांगा है, समय मिलने पर उनसे से शिकायत करूंगा। साथ ही मेडिकल के दलालों की भी शिकायत करूंगा।

Ad

life line hospital new

Ad