Movie prime
Ad

गंगा में नाव पर शराब पार्टी का VIDEO वायरल: DJ पर डांस, जाम छलकाते युवक; पुलिस जांच में जुटी

रोजा पार्टी विवाद के बाद फिर गंगा की मर्यादा पर सवाल, अदलपुरा शीतला धाम यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन का आरोप

Ad

 
गंगा में पार्टी
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी में एक बार फिर गंगा की पवित्रता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव पर तेज आवाज में DJ बजाते हुए फिल्मी गानों पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में युवक शराब का सेवन करते हुए जाम छलकाते नजर आ रहे हैं, जिससे गंगा की मर्यादा को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
Ad
Ad
जानकारी के अनुसार, माझी समाज के लोग हर वर्ष परंपरागत रूप से गंगा के रास्ते माता के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। आरोप है कि इसी यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए नाव पर DJ बजाया और बीच गंगा में नाव रोककर शराब पार्टी की।
गौरतलब है कि वाराणसी प्रशासन द्वारा गंगा की पवित्रता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी में तेज ध्वनि में DJ बजाने, शराब सेवन करने और किसी भी प्रकार की पार्टी करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं।
Ad
इससे पहले भी गंगा नदी में नाव पर रोजा इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ऐसे में यह नया मामला फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही, उन नाविकों और आयोजकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है, जिन्होंने नाव पर DJ लगाने की अनुमति दी।
Ad
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है, जब मीरजापुर स्थित अदलपुरा बड़ी शीतला माता धाम में ‘बधावा’ चढ़ाने के लिए पारंपरिक यात्रा की जा रही थी।
Ad