Movie prime
Ad

लंका-रविदास गेट के बीच बनेगा वाहन स्टैंड, मंडुवाडीह में समाप्त होगी यू टर्न व्यवस्था

दो पहिया वाहनों के यू टर्न का दायरा 500 मीटर से घटाकर किया जाएगा 100 मीटर

Ad

 
police
WhatsApp Group Join Now

Ad

शहर के 21 चौराहों पर 3 दिन में जेबरा लाइन बनाने के दिये निर्देश 

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार को  नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और यातायात व्यवस्था के सुचारू ढंग से संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिये। इसके तहत लंका क्षेत्र में दो और चार पहिया वाहनां के लिए स्टैंड बनाया जाएगा। मण्डुवाडीह में यू-टर्न व्यवस्था समाप्त होगी और दो पहिया वाहनों के लिए यू टर्न की व्यवस्था 500 मीटर से कम करके 100 मीटर की जाएगी।

Ad
Ad

police

पुलिस कमिश्नर के नये निर्देश के तहत लंका क्षेत्र में रविदास गेट से मालवीय गेट के मध्य दो-पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए Coloured Parking बनेगी। सड़क पर पेन्ट कर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग का स्थान चिन्हित किया जायेगा। Coloured पेन्ट के बाहर पार्क किये गये वाहन को क्रेन से उठाकर चालान किया जायेगा। इसके अलावा रविदास गेट से मालवीय गेट के मध्य ऑटो/ई-रिक्शा के लिए पूर्व से ही पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया जा चुका है। इसके बाहर खड़े ऑटो/ई-रिक्शा का चालान किया जाएगा। मालवीय चौराहे के चारों तरफ 100 मीटर तक किसी भी वाहन की पार्किंग नही होगी। उधर, मण्डुवाडीह चौराहे का चौड़ीकरण हो चुका है। वहां पर ट्रैफिक लाइट व ट्रैफिक बूथ स्थापित होने के बाद यू-टर्न की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। इसके लिए नगर निगम को पुलिस विभाग की ओर से पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा दो पहिया वाहनों के लिए यू-टर्न की दूरी कम करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह दूरी 500 मीटर थी और अब इसे 100 मीटर किया जाएगा।

Ad

इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने शहर के 21 चौराहों पर अगले 3 दिन में जेबरा लाइन के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने महत्वपूर्ण मार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहन, ठेले एवं अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल हटाने के निर्देश दिये। व्यापारिक संस्थानों के बाहर बिना अनुमति पार्किंग व सड़क पर माल लोड/अनलोड करने पर निगरानी व दंडात्मक कार्रवाई को कहा है। स्कूली वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-रिक्शा, टेम्पो और ऑटो के रूट व परमिट अनुपालन की सख्त निगरानी के आदेश दिये हैं। स्टंट, हाई-स्पीड ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्यवाही और उनके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्र, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारी रहे ।
 

Ad
Ad