Movie prime
Ad

वीडीए का गरजा बुलडोजर, 6 बीघा का अवैध प्लॉटिंग किया ध्वस्त

Ad

 
वीडीए का गरजा बुलडोजर, 6 बीघा का अवैध प्लॉटिंग किया ध्वस्त
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) का बुलडोजर सोमवार को जमकर शिवपुर वार्ड में गरजा. वीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने 2 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया.

जानकारी के अनुसार वार्ड-शिवपुर में बैजल पट्टी मौजा के अन्तर्गत अज्ञात प्लॉटिंगकर्ताओं द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराए लगभग 3 बीघा में और मौजा- इन्द्रावर के अंतर्गत लगभग 3 बीघा कुल 6 बीघा में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी, जिसे 27 जनवरी को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त किया गया. मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा प्रवर्तन दल सहित सभी सुपरवाइजर व पुलिस बल उपस्थित रहे.
वीडीए उपाध्यक्ष ने आम जन से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें और मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी.

Ad
Ad
Ad
Ad