Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे का बदलेगी सूरत, जाम से मिलेगी मुक्ति; ऑटो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण; PWD, नगर निगम और यातायात विभाग मिलकर तैयार कर रहे हैं कायाकल्प का मास्टर प्लान।

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाकों में शुमार पांडेयपुर चौराहे से गुजरने वाले स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को जल्द ही भीषण जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम की ओर से चौराहे के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को नगर आयुक्त हिंमाशु नागपाल ने पांडेयपुर चौराहे का औचक स्थलीय निरीक्षण किया और वहां की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ad
Ad

dgहटेगा डिवाइडर, ऑटो के लिए बनेगी अलग जगह

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने चौराहे पर लगने वाले जाम के मुख्य कारणों को समझा और मौके पर ही अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए चौराहे के समीप लगे डिवाइडर को तत्काल हटाने को कहा। इसके साथ ही, चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से ऑटो खड़े होने के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए उन्होंने ऑटो चालकों के लिए अलग से जगह (ऑटो स्टैंड) चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

Ad

i

आर्किटेक्ट और PWD के साथ मिलकर बनेगा मास्टर प्लान

पांडेयपुर चौराहे के कायाकल्प और सुंदरीकरण को लेकर नगर आयुक्त काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को निर्देशित किया कि वे आर्किटेक्ट आफताब, पीडब्ल्यूडी और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक करें। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण और यातायात सुधार के इस प्लान को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर धरातल पर कार्य शुरू कराया जाए, ताकि समय सीमा के भीतर जनता को इसका लाभ मिल सके।

Ad

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद अशोक कुमार मौर्या, नगर निगम के अधिशासी अभियंता एमके सिंह और पीडब्ल्यूडी के कई अभियंता व अधिकारी मौजूद रहे।