Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार, अब दुर्गाकुंड सीएचसी में एक्सिडेंट कर आए 2 मरीजों का हुआ ऑपरेशन

सीएमओ बोले - 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक पूरी तन्मयता से कार्य करने लगे तो मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों में भीड़ कम हो जाएगी। खुशखबरी है कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुर्गाकुंड में अब न केवल 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू है, बल्कि अब आर्थो का ऑपरेशन भी शुरु हो गया है। सीएचसी स्तर के चिकित्सालय पर डायलिसिस और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं के साथ-साथ हड्डी रोग विभाग में भी गंभीर समस्याओं से रोगियों को राहत मिल रही है।

Ad
Ad

एक्सीडेंट करके CHC दुर्गाकुंड आये दो लोगों का आपरेशन डॉ प्रवीण ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि बबलू यादव एवं पीयूष चौबे मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट करके रविवार को आये जिनको तत्काल आकस्मिक चिकित्सा दी गयी। एक्स-रे देखने के बाद पता चला कि एक लोगों का हाथ तथा दूसरे का पैर टूट चुका है। दोनों लोगों के परिजनों को आपरेशन के संबंध में जानकारी दी गयी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण के द्वारा ऑपरेशन किया गया।

Ad

..

डॉ प्रवीण ने बताया कि बब्लू यादव के टिबिया में नीलिंग और फीबुला प्लेटिंग तथा पीयूष चौबे के अलनार प्लेटिंग का सफल आपरेशन  किया गया। दोनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड प आकस्मिक सेवाएं चौबीस घंटे दी जा रही है।

life line hospital new