Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी का चौक थाना बना पहला ISO प्रमाणित थाना: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला ISO-9001:2015 सर्टिफिकेट

गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग में वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि

Ad

 
gf
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर न्यूज़ डेस्क: कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिसिंग ने एक नया इतिहास रच दिया है। काशी जोन का ऐतिहासिक चौक थाना गुणवत्ता आधारित पुलिसिंग के मानकों पर खरा उतरते हुए ISO-9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला कमिश्नरेट वाराणसी का पहला थाना बन गया है। लगातार तीन महीनों तक चले थर्ड पार्टी ऑडिट (Third-Party Audit) में बेहतरीन कार्यप्रणाली और जनसेवा के मानकों को पूरा करने के बाद चौक थाने को यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Ad

fc

कड़े मूल्यांकन और 3 महीने के ऑडिट के बाद मिला प्रमाण पत्र

चौक थाने की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कई प्रमुख बिंदुओं पर किया गया। इनमें जनशिकायतों का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, पीड़ितों व आगंतुकों के लिए सुविधाएं, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, प्रभावी जनसंवाद और पुलिसकर्मियों का नियमित प्रशिक्षण शामिल रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग की कसौटी पर खरा उतरने के बाद थाने को यह दर्जा मिला है।

Ad

पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त (CP) मोहित अग्रवाल ने चौक थाने के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस थाने के मॉडल को आधार बनाकर कमिश्नरेट के अन्य थानों को भी इसी उच्च मानक तक पहुंचाया जाएगा।

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने स्वयं चौक थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में जाकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों—112, 1090, 1076 और 1930 के प्रति जागरूक करें। साथ ही आमजन को सुरक्षा के मद्देनजर अधिक से अधिक CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

Ad

cv

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और वालंटियर्स का हुआ सम्मान

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। वहीं, बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में:

  • महिला उपनिरीक्षक: मानसी वर्मा

  • मुख्य आरक्षी: कृष्ण कुमार सिंह

  • आरक्षी: सुनील कुमार

  • महिला आरक्षी: दिव्या सिंह, तेजस्वी ओझा और प्राची शुक्ला

इसके अलावा, पुलिस मित्र निधि देव अग्रवाल एवं वालंटियर विजय मिश्रा को भी उनके सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और व्यापारीगण उपस्थित रहे।