Movie prime
Ad

शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रूकने लगी वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना

Ad

 
shivpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

वरूणा पार के लोगों की लम्बे समय से थी मांग

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 व लखनऊ से वाराणसी ट्रेन संख्या 20402 का शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से ठहराव शुरू हो गया। इसका उद्घाटन प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार की सुबह शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 को शिवपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया।

Ad
Ad

गौरतलब है कि वरुणापार के लोगों की सालों से मांग थी कि वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के शिवपुर स्टेशन पर ठहराव हो। इसके लिए राज्यमंत्री ने रेलमंत्री से बात की और प्रयास सफल रहा। वैसे भी रेलवे ने पहले कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ती ट्रेनों की संख्या, भीड़ के मद्देनजर बनारस (तब मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और संचालन का काम शुरू किया। अब यहां भी भीड़ बढ़ गई और यातायात समस्याएं खड़ी हो गई है। इसी के तहत वाराणसी सिटी स्टेशन पर भी ट्रेनों को डायवर्ट किया जाने लगा। काशी रेलवे स्टेशन पर भी रेल यात्रियों की सुविधा का इंतजाम हो रहा है।

Ad

यह प्रोजेक्ट अभी भविष्य के गर्त में है। लेकिन इसके साथ ही रेलवे शिवपुर स्टेशन पर भी यात्री ट्रेनों के संचालन पर विचार कर रहा है। ताकि कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन की भीड़ को डायवर्ट किया जा सके। शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से अब लोगों की उम्मीद यही है कि और भी ट्रेनों का संचालन यहां से शुरू हो सकता है। लेकिन अभी शिवपुर क्रासिंग पर फ्लाईओवर और रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की योजना पूरी होने पर ही यह सम्भव दिखाई देता है। उद्घाटन के मौके पर भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। 

Ad
Ad