Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चोलापुर में नहर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया चक्काजाम 

औरा चौराहे के पास नारेबाजी करते हुए परिजन चक्काजाम कर दिया, पुलिस समझाने में जुटे 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र के कुरौली पुलिया के पास शनिवार की सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश (24) निवासी अटेसुआ, पुत्र सुखदेव राजभर के रूप में हुई।

परिजनों का आरोप है कि राकेश की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर औरा चौराहा के पास जाम लगा दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया है।

Ad

सूचना पर चोलापुर एसओ सत्यजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुटे हुए हैं।