Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: जौनपुर से मिलने आया था युवक, NEET की तैयारी कर रही युवती के कमरे में फंदे से लटका मिला

बदलापुर से नवाबगंज आया था मृतक, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Ad

 
ct
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर क्राइम डेस्क। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित देवरामपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक संदीप यादव एक युवती के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर के दुर्गाकुंड पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई।

Ad


पड़ोसी युवती के कमरे में आया था मृतक

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप यादव पिछले कुछ समय से युवती से मिलने आया-जाया करता था।नवाबगंज इलाके में गोलू उर्फ अभिषेक साहू के मकान में क्षेत्र की एक कोचिंग से NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती रहती है।
मृतक संदीप और जिस कमरे में वह गया था, वहां रहने वाली युवती दोनों मूल रूप से एक ही क्षेत्र (पड़ोसी गांव) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे संदीप उस कमरे में पहुंचा था। कुछ ही देर बाद वहां ऐसी घटना घटी जिसने सबको सन्न कर दिया।


fy

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की छानबीन

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

भेलूपुर थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के असल कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस युवती से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।