Movie prime
Ad

Varanasi: गंगा में नाव पर बीयर पीने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

अस्सी घाट से पकड़ा गया आरोपी, नाविक की शिकायत पर दर्ज हो रही एफआईआर

Ad

 
कार्यवाही
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। गंगा नदी में नाव पर बैठकर बीयर पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई Varanasi में डीसीपी काशी Gaurav Banswal और एसीपी भेलूपुर Gaurav Kumar की निगरानी में की गई।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करते हुए मंगलवार सुबह Assi Ghat क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान अर्जुन राजभर (25) निवासी नगवां के रूप में हुई है, जो नाव डेकोरेशन का काम करता है।
Ad
Ad
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, युवक अपने साथियों के साथ अस्सी से मिर्जापुर की ओर नाव से गया था। इस दौरान नाव पर बीयर पीते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
नाविक की शिकायत पर कार्रवाई
मामले में नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर Bhelupur Police Station में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Ad
बताया जा रहा है कि मांझी समाज के लोग हर साल शीतला घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर में गंगा के रास्ते पूजा करने जाते हैं। इसी दौरान नाव पर डीजे बजाने और बीयर पीने का वीडियो सामने आया।
सोमवार को वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Ad
पुलिस के अनुसार, कुछ वीडियो दिन के समय के हैं जिनमें डीजे बजता दिखाई दे रहा है, जबकि एक वीडियो में युवक बीयर पीते नजर आ रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है।
Ad