Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में महंगाई पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, PMO मार्च रोका; LPG संकट पर सड़कों पर उतरीं सैकड़ों महिलाए

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) के नेतृत्व में प्रदर्शन, रवींद्रपुरी में अंबेडकर प्रतिमा पर हुआ जोरदार विरोध

Ad

 
LPG
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी

 वाराणसी में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गुरुवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने रवींद्रपुरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।

Ad
Ad

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना था कि रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

PMO मार्च रोका, बढ़ा तनाव
प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक मार्च करना चाहती थीं, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई और जमकर हंगामा हुआ।

Ad

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
AIPWA की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और विदेश नीति के कारण गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

महिलाओं का सवाल— कब मिलेगी राहत?
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि महंगाई ने उनकी रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि गैस सिलेंडर भरवाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।

Ad

भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कराया।