Movie prime
Ad

वाराणसी : शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार

दूसरी जाति का होने के बात कहकर किया शादी से इनकार तो युवती ने दी थाने में तहरीर, मुकदमा दर्ज

Ad

 
duskarm
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवक के घर ही काम करती थी युवती, इसी दौरान दोनों में हुआ प्रेम सम्बंध

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर सात माह तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक और युवती दूसरी जाति के हैं। इस मामले में युवती की ओर से थाने में तहरीर दी गई। रविवार को पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। युवती एससी वर्ग से है और वह गर्भवती है। इसलिए पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म समेत एससी/एसटी एक्ट भी लगाया है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार युवती पहले करधना गांव निवासी मोहित के घर पर काम करती थी। युवती का वहां अक्सर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम सम्बंध बढ़ा। दोनों रात-रातभर फोन कर एक-दूसरे से बातें करते रहे। आरोप है कि युवक शादी का भरोसा दिलाकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी शादी के लिए कहती तो कोई न कोई बहाना बनाता रहा। बताते हैं कि इस दौरान युवती गर्भवती हो गई।

Ad

पिछले दिनों युवती शादी की बात पर अड़ गई तो युवक ने कहाकि तुम दूसरी जाति की हो, इसलिए शादी नही हो सकती। युवक की इस बात से युवती को सदमा लगा। इसके बाद युवती थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 
 

Ad
Ad