Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: युवती को पत्नी की तरह रखकर किया शोषण, प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल

कॉलेज की दोस्ती, प्यार और फिर धोखा: पंचायत के वादे से मुकरा परिवार, आरोपी गिरफ्तार

Ad

 
आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Ad
Ad

 

कॉलेज की दोस्ती प्रेम संबंध में बदली, फिर किया धोखा

 

जनकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में मिर्जामुराद स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात विभव मिश्रा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी है कि इसके बाद आरोपी विभव ने युवती को शादी का झांसा दिया और वर्ष 2021 से लेकर 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर पति-पत्नी की तरह रखते हुए उसका शारीरिक शोषण किया।

Ad

 

परिजन भी मुकरे, विरोध करने पर दी धमकी

 

युवती का आरोप है कि जब भी वह शादी के लिए कहती, आरोपी अपनी बहनों की शादी का हवाला देकर बात को टाल देता था। इस बीच दोनों के संबंधों की जानकारी आरोपी के परिवार वालों को भी हो गई थी। मामले को लेकर एक बार पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें परिजनों ने दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, बाद में आरोपी और उसके परिवार वाले अपनी बात से मुकर गए। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसे डरा-धमका कर घर से भगा दिया गया।

Ad

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

पीड़िता की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी विभव मिश्रा (उम्र लगभग 24 वर्ष, पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा, निवासी ग्राम पिपराडाड, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गई।