Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: रोहनिया के अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने बताया हार्ट अटैक से हुई मौत 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित श्लोक हॉस्पिटल में मंगलवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

 उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर ने अचानक हार्ट अटैक आने से मौत होने की बात कही है। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। 

Ad

रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जौनपुर जिले के धनुआ रामपुर निवासी सुमन (30) को सोमवार शाम करीब छह बजे श्लोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन से बेटी हुई थी। प्रसव के बाद महिला को अस्पताल में रखा गया था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 

उधर, डॉक्टर का कहना है कि महिला को अचानक हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।