Varanasi: ट्रैक्टर से गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सड़क निर्माण के कार्य में करती थी मजदूरी, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
Nov 20, 2026, 09:59 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहांव चौराहे पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुए हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कौशल्या पत्नी कमलेश, निवासी सोनभद्र के रूप में हुई है।
कौशल्या चौबेपुर थाना क्षेत्र के छीतमपुर गांव निवासी एक ठेकेदार के यहां रहकर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करती थीं। गुरुवार रात वह ट्रैक्टर पर सवार होकर नेवादा से मोहांव चौराहे होते हुए छीतमपुर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान चौराहे के पास वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
