Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: बजरडीहा में महिला को घर में घुसकर धमकी और बदसलूकी; केस दर्ज

महिला से अश्लील हरकत और धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरडीहा इलाके में एक महिला को घर में अकेला पाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad

A post shared by Bhadaini Mirror (@bhadainimirrornews)

पति के बाहर रहने पर घर में घुसकर बनाते थे दबाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरडीहा के मकदूम नगर मजार के पास रहने वाली पीड़िता ने पुलिस कमिश्नरेट को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति बाहर रहकर आजीविका कमाते हैं और वह अपने दो मासूम बच्चों (उम्र 6-7 वर्ष) के साथ घर पर अकेली रहती हैं।
आरोप है कि खुर्शीद निवासी देव पोखरी, बजरडीहा और मोहम्मद अमीनुद्दीन (निवासी मदनपुरा) अपने साथ अन्य लोगों को लेकर जबरन उनके घर में घुस आते थे और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। आरोपियों द्वारा अनजान मोबाइल नंबरों से फोन करवाकर लगातार धमकियां भी दिलाई जा रही थीं।

रात में कमरे में घुसकर की बदसलूकी, शोर मचाने पर भागे आरोपी


पीड़िता का आरोप है कि बीते 15 अक्टूबर की रात्रि करीब 9:30 बजे आरोपी घर के अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए बदसलूकी की। जब पीड़िता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाया, तब जाकर आरोपी मौके से फरार हुए। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वीमेन पावर लाइन (1090) के साथ-साथ स्थानीय बजरडीहा पुलिस चौकी पर भी गुहार लगाई थी।


BNS की इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा


प्रकरण की गंभीरता और पीड़िता की तहरीर के आधार पर भेलूपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों खुर्शीद, अमीनुद्दीन और अन्य अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 74, 75(2), 79, 331(2), 352, 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।