Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर में महिला से अभद्रता व मारपीट, कमिश्नर से न्याय की गुहार

कमरे में घुसकर छेड़खानी, कपड़े फाड़े और बीच-बचाव करने आए बेटे को भी पीटा; स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
 

Ad

 
mahila
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के मढ़वा (पुष्पराज नगर कॉलोनी) में एक महिला के साथ घर में घुसकर अभद्रता, मारपीट और छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी द्वारा सुनवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने अब पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

Ad
Ad

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के गेट नं0-1, पुष्पराज नगर कॉलोनी (मढ़वा) निवासी दीपिका शर्मा पत्नी मुनिराज शर्मा ने पुलिस आयुक्त को सौंपे पत्र में बताया कि बीते 25 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 9:00 बजे वह अपने नाबालिग बेटे अक्षत कुमार शर्मा के साथ कमरे में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कमलेश कुमार शर्मा और उनका पुत्र ऋषभ शर्मा जबरन कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

Ad

पीड़िता का आरोप है कि कमलेश कुमार शर्मा के उकसाने पर ऋषभ शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ दिए और गलत काम करने का प्रयास किया। जब नाबालिग बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे उठाकर दूसरे कमरे में पटक दिया।


पति के उंगली पर दांत से काटने का आरोप

Ad

Ad


शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान ऋषभ की भाभी शालू और मां रेखा शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं और पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना के समय पीड़िता के पति बलिया जिले में थे, जिन्हें सूचना मिलने पर उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी।

शाम को जब पीड़िता के पति घर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की, तो आरोप है कि रेखा शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के पति की तर्जनी उंगली को दांत से काट लिया।


स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप


पीड़िता का कहना है कि सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस दोनों पक्षों को लालपुर-पाण्डेयपुर चौकी ले गई, लेकिन वहां मामले को पारिवारिक विवाद बताकर पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की गई और उन्हें चौकी से भेज दिया गया।

घटना में आई चोटों का इलाज व मेडिकल मुआयना पीड़िता ने 26 अगस्त 2026 को श्री शिवप्रसाद गुप्त राजकीय चिकित्सालय (कबीरचौरा अस्पताल), वाराणसी में कराया। आरोपियों से जान-माल का खतरा जताते हुए पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से कमलेश कुमार शर्मा, ऋषभ शर्मा, रेखा शर्मा और शालू शर्मा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।