Movie prime
Ad

वाराणसी: चितईपुर में चोरी का खुलासा, रिश्तेदार महिला गिरफ्तार, 4 लाख के जेवर बरामद
 

गोल्ड लोन में गिरवी रखे गए थे आभूषण, पुलिस ने IIFL Finance से भी बरामद किए जेवर
 

Ad

 
Chori
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र में घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रिश्तेदारी की ही बताई जा रही है, जिसने अपनी बहन के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

Ad
Ad


घर में घुसकर की थी चोरी


मामले के अनुसार, 26 मार्च 2026 को करौंदी (बनारस) निवासी अच्छेलाल पटेल के घर चाभी चोरी कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए गए थे। इस संबंध में चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।


रिश्तेदार महिला निकली आरोपी


जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला के बारे में जानकारी मिली। साक्ष्य और सुरागरसी के आधार पर आरोपी की पहचान कुमारी सृजन उर्फ गुड्डन, निवासी मीरापुर बसही (थाना शिवपुर) के रूप में हुई।

Ad

30 मार्च 2026 को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गोल्ड लोन में रखे थे जेवर


पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए कुछ आभूषण घर के पास झाड़ियों में छिपा दिए थे, जबकि बाकी जेवर IIFL Finance में गिरवी रखकर करीब 1.5 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था।

Ad

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित वित्तीय संस्था से झुमका, दो सोने की अंगूठियां और कान के कुंडल बरामद किए।

4 लाख के जेवर बरामद


एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के अनुसार, बरामद आभूषणों में करीब 500 ग्राम चांदी और 17 ग्राम से अधिक सोना शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस टीम को मिली सफलता


चितईपुर थाना पुलिस ने साक्ष्य संकलन और सुरागरसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। बरामद जेवर को सील कर मालखाने में जमा कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad