Movie prime
Ad

वाराणसी : पति को मरवाने के लिए पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, साथियों संग पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पति ने पत्नी पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप

Ad

 
Crime
WhatsApp Group Join Now

Ad

भाई ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

वाराणसी, भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात पत्नी ने ही अपने पति संतोष पटेल की हत्या की साजिश रच दी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी सूरज पटेल और उसके पांच साथियों को उन्हें जान से मारने के लिए बुलाया। प्रेमी साथियों संग असलहों से लैस उसके घर पहुंचा और हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से कथित प्रेमी सूरज और उसके एक साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले दिया गया।

Ad
Ad

चितईपुर स्थित केदार के पुरा मोहल्ला में रहने वाला संतोष मूल रूप से चंदापुर राजातालाब का निवासी है। चितईपुर स्थित घर पर संतोष कुमार पटेल पत्नी और अपने छोटे भाई के साथ रहते हैं। संतोष का आरोप है कि पत्नी खेवसीपुर राजातालाब के रहने वाले सूरज पटेल से प्रेम करती है और उससे मोबाइल से लगातार बात करती है। विरोध करने पर झगड़ा करती है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की नीयत से प्रेमी सूरज को बुलवाया था। वह रविवार की देर रात अपने पांच साथियों संग असलहा और रॉड लेकर पहुंचा। इसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से सूरज और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

Ad

पति ने बताया कि पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को बुलाया था। घटना के बाद उसके कॉल करने की किसी को जानकारी न हो सके, इसलिए उसने मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। पुलिस यदि काल डिटेल खंगालती है तो साक्ष्य मिल सकते हैं। उधर, संतोष के छोटे भाई ओमप्रकाश का कहना है कि सूरज ने आते ही रिवॉल्वर से फायरिंग किया था। पुलिस की आरम्भिक जांच में विवाद के पीछे प्रेम प्रसंग का ही मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। जबकि संतोष और परिजन आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
 

Ad
Ad