Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Weather Update: वाराणसी समेत पूर्वांचल में आज और कल आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला बनारस का मिजाज, उमस से मिलेगी राहत

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): काशी समेत पूरे पूर्वांचल के लोगों को जल्द ही भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव (Low Pressure Area) और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते गुरुवार की शाम से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad
Ad

गुरुवार और शुक्रवार को 'येलो अलर्ट', 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दोहरे सिस्टम के सक्रिय होने से वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिसमें हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad

मंगलवार रात की बारिश से लुढ़का पारा, मिली थोड़ी राहत

इससे पहले, मंगलवार की रात को भी वाराणसी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मौसम ने करवट ली थी। तेज हवाओं के बीच कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनपद में लगभग 5 मिलीमीटर (mm) बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे रात के समय लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

Ad

तापमान का ताजा हाल

अगर तापमान की बात करें, तो बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.6°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1°C रहा। आने वाले दो दिनों में आंधी और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे तपती गर्मी से जूझ रहे बनारस वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।