Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Weather: 56 साल बाद बनारस में टूटी ठंड की रिकॉर्ड, कोहरे का यलो अलर्ट, ऑनलाइन चलेंगी कक्षा 9-11 की क्लासेज 

1969 के बाद जनवरी में पांचवीं बार अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री तक गिरा, पश्चिमी विक्षोभ से ठिठुरन बढ़ी; कोहरे के कारण दृश्यता शून्य, स्कूलों में भौतिक कक्षाएं स्थगित
 

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी इस समय 56 साल की सबसे कड़ी ठंड का सामना कर रही है। वर्ष 1969 के बाद जनवरी महीने में ऐसा दुर्लभ संयोग देखने को मिला है, जब बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री नीचे गिरकर मात्र 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 3.6 डिग्री कम होकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Ad

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। घने कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय दृश्यता लगभग शून्य रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
दोपहर करीब 3:45 बजे तक हल्की धूप निकलने से मौसम कुछ सामान्य प्रतीत हुआ, लेकिन शाम 4:15 बजे के आसपास अचानक कोहरा छा गया। महज आधे घंटे के भीतर तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
शाम 5 बजे से पहले ही अंधेरा छा जाने और अचानक बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को हैरान कर दिया। यह असामान्य मौसम पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

Ad

दूसरी सबसे ठंडी रात बनारस की

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को बनारस चौथा सबसे ठंडा जिला रहा। आंकड़ों के मुताबिक शाहजहांपुर और बरेली: का तापमान 11.2°C, प्रयागराज: 11.4°C, वाराणसी: 11.6°C दर्ज किया गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1969 के बाद जनवरी में यह पांचवीं बार है, जब अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।
इससे पहले—वर्ष 2024 में 11.4°C, 2011 में 10.8°C, 2004 में 10.6°C और 2003 में 9.8°C दर्ज किया गया। 

Ad

दो दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में दो दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक बनारस और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

चुर्क का तापमान काशी से भी कम

वाराणसी से करीब 150 किलोमीटर दूर चुर्क में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बनारस से 0.8 डिग्री कम रहा।

स्कूलों में भौतिक कक्षाएं बंद

लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी ने आदेश जारी किया है।
इसके तहत 9 और 10 जनवरी को जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा CBSE और ICSE बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 की भौतिक (ऑफलाइन) कक्षाएं बंद रहेंगी। हालांकि, विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार इन कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन कर सकते हैं। वहीं, प्री-बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।