Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: जलभराव, सीवर जाम और मच्छरों का प्रकोप , सपाईयों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सपा प्रदेश सचिव राजू यादव एडवोकेट ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, कहा- जलभराव और बीमारियां जनता को सरकार का 'उपहार', समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Ad

 
rg
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (राजनीतिक डेस्क): वाराणसी नगर क्षेत्र में बारिश के बाद उत्पन्न विकराल जलभराव, जाम सीवरों और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त, वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने और तत्काल फॉगिंग कराने की मांग की।

Ad

jio

जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ा

ज्ञापन सौंपने के बाद सपा प्रदेश सचिव राजू यादव एडवोकेट ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "वाराणसी में जलजमाव और मच्छर जनित रोग बीजेपी सरकार का जनता को दिया गया 'उपहार' है। सड़कों और गलियों में गंदा पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।" उन्होंने कहा कि वाराणसी एक विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक नगरी है, जहां रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं, लेकिन नगर निगम और सरकार जनस्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है।

Ad

io

सपा की मुख्य मांगें:

  • जल निकासी और सफाई: जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जाए और सीवर-नालियों की जेटिंग मशीनों से युद्धस्तर पर सफाई कराई जाए।

  • फॉगिंग और दवा छिड़काव: नगर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए तथा एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव हो।

  • निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: मच्छर जनित बीमारियों से प्रभावित इलाकों में विशेष फ्री मेडिकल कैंप लगाए जाएं और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व बेड की समुचित व्यवस्था हो।

  • विशेष सफाई अभियान: स्कूलों, अस्पतालों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास फॉगिंग और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

स्थायी समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

सपा नेताओं ने जोर देकर कहा कि नगर निगम को केवल कागजी या अस्थायी कदम उठाने के बजाय जल निकासी और स्वच्छता के लिए स्थायी कार्ययोजना बनानी चाहिए। साथ ही हर वार्ड में जिम्मेदार अधिकारियों को तैनात कर नियमित निगरानी हो। सपाईयों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनता के हक के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Ad

ज्ञापन देने वालों में राजू यादव एडवोकेट के साथ अतुल श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।