Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ाव जारी, इलाहाबाद- मिर्जापुर में बढ़ोत्तरी जारी

तटवर्ती इलाकों में फिर बाढ़ का संकट गहराया, जिला प्रशासन अलर्ट

Ad

 
Flood
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा का असर अब वाराणसी में भी दिखने लगा है। गंगा का जलस्तर उफान पर है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। गंगा का जलस्तर 10 सेमी प्रतिघंटा के रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 68.94 मीटर तक पहुंच गया है।

Ad
Ad

Varanasi

बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। नमो घाट पर बने सबसे बड़ा स्कल्पचर से आगे तक गंगा का पानी पहुंच चुका है। वहीं, शीतला घाट मंदिर में दूसरी बार पानी प्रवेश कर चुका है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के निचले हिस्से में पानी भर जाने से शवदाह में समस्या होने लगी है। मणिकर्णिका घाट के छत पर शवदाह हो रहे है, जबकि हरिश्चंद्र घाट के गली में शवदाह हो रहा है। 
Ad
Varanasi
जारी बुलेटिंग के अनुसार, फाफामऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरा बिंदु 71.263 और अधिकतम बिंदु 73.90 मीटर है। बता दें, अगस्त के प्रथम सप्ताह में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
Ad