Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: अशोकपुरम् कॉलोनी में दूर होगा जल संकट, महापौर ने 54 लाख की लागत वाले नलकूप कार्य का किया शिलान्यास

न्यायालय और प्रशासन के साझा प्रयास से 20.49 करोड़ रुपये का हुआ समझौता

Ad

 
mayer
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। न्याय प्रणाली को सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वाराणसी जनपद न्यायालय परिसर में साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला जज संजीव शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर रिकॉर्ड संख्या में वादों का निस्तारण कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई।

Ad
Ad

न्याय का सुलभ माध्यम है लोक अदालत: जिला जज

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि लोक अदालत कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह हमारी प्राचीन पंचायत व्यवस्था का ही आधुनिक और विधिक रूप है। उन्होंने जोर देकर कहा, "लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है जहाँ बिना समय गंवाए गंभीर मामलों का निस्तारण संभव है।"

Ad

बढ़ते पारिवारिक विवादों पर चिंता जताते हुए उन्होंने भावुक अपील की कि न्यायालय की भूमिका परिवारों को तोड़ने की नहीं, बल्कि उन्हें जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि परिवार समाज की बुनियादी इकाई है और उसे बचाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

रिकॉर्ड संख्या में मुकदमों का निस्तारण

Ad

इस लोक अदालत में आंकड़े बेहद सुखद रहे:

  • जनपद न्यायालय: कोर्ट के माध्यम से कुल 33,807 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें 2,96,86,619.81 रुपये की वसूली की गई।

  • प्रशासनिक विभाग: जिला प्रशासन और अन्य विभागों ने मिलकर 4,38,354 मुकदमों का निपटारा किया, जिसमें 17,52,54,475 रुपये के समझौते हुए।

  • कुल उपलब्धि: वाराणसी में कुल मिलाकर 4,72,161 मुकदमों का निस्तारण किया गया और कुल 20,49,41,094.81 रुपये का सेटलमेंट हुआ।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) अनिरूद्ध कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी (MACT) रामकेश, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम उपस्थित रहे।

साथ ही नोडल अधिकारी (न्यायिक) आलोक कुमार, नोडल अधिकारी (प्रशासनिक) अजीत कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय और यूनियन बैंक के जीएम बी.एन. सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारी और बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।